अपना जिलाखेल-खिलाड़ी

राज्य स्तरीय ओपन ताइक्वांडो  प्रतियोगिता में एमएमडी पब्लिक स्कूल के प्रिंस को मिला गोल्ड

बिल्थरारोड / बलिया। यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैडेट बालक वर्ग 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में एम एम डी पब्लिक स्कूल के प्रिंस कुमार गोंड ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के दो अन्य छात्रों कुंदन सिंह व अविरल सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
लखनऊ में 13 से 16 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता के कैडेट बालक वर्ग 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में एमएमडी पब्लिक, ससना बहादुरपुर के छात्र प्रिंस कुमार गोंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पदक प्राप्त किया। इस सम्बन्ध में ताइक्वांडो कोच उदित राज गुप्ता से इसकी जानकारी मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के चेयरमैन प्रतीक राज सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में वह ऐसे ही अनेक मेडल प्राप्त कर देश व विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इसी के साथ उन्होंने एम एम डी परिवार कोे भी बधाई दी। छात्र की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देने वालों में प्रिंसिपल अजय कुमार सिंह, वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमार मिश्रा, कोच उदित राज गुप्ता, खेल शिक्षक दिवाकर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह व समस्त शिक्षक गण प्रमुख रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *