अपना जिलाचर्चा में

आनलाइन बिक्री से बुनकरों व व्यापारियों में आएगी आत्म निर्भरता

■ मुस्लिम इण्टर कालेज में जिला उद्योग एवं उद्यमी प्रोत्साहन के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन

( चंद्रशेखर श्रीवास्तव )
मऊ। मऊवाली साड़ी की प्राइवेट कंपनी द्वारा आन लाइन खरीद व बिक्री को लेकर गुरुवार को मुस्लिम इण्टर कालेज में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओडीओपी वस्त्र उत्पादों की बिक्री हेतु जिला उद्योग एवं उद्यमी प्रोत्साहन के तत्वावधान में ऐमेजोन द्वारा किया गया था।
जागरुकता गोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मऊवाली साड़ियों की पहचान देश-विदेश तक है, आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी लोग मिलकर जनपद की इस पहचान को कायम रखें। उन्होंने कहा कि मऊवाली साड़ी समेत मऊ जिले के बने अन्य वस्त्रों की आन लाइन खरीद व बिक्री किए जाने से जहां एक तरफ बुनकरों व व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी, वहीं युवाओं में आत्म निर्भरता भी आएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा अन्य विभिन्न योजनाओं का संचालन बुनकरों व व्यापारियों के उत्थान के लिए चलाया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर बुनकर व व्यापारी देश व समाज के विकास में भी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य सभा के पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि मऊ शहर ताने-बाने व आपसी एकता का शहर है। साथ ही साथ यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय बुनकरी ही है, इसलिए बुनकरों के उत्थान के लिए अधिक से अधिक पहल किए जाने की जरुरत है। जिससे बुनकरों व व्यापारियों का अधिक से अधिक उत्थान हो सके। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने कहा कि वर्तमान समय में बुनकर व व्यापारी काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, इसलिए बुनकरों व व्यापारियों के उत्थान के लिए अधिक से अधिक योजनाओं के संचालन की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि बुनकरों व व्यापारियों के उत्थान से ही देश व समाज का अधिक से अधिक विकास हो सकता है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला अल्पसंख्यक अधिकारी लालमन, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, जीएसटी उपायुक्त संदीप कुमार, सारिक मसूद, इश्तेयाक अहमद, मास्टर सादाब, अबूजर अंसारी, मुख्तारुल, जैनूल बारिक, मु. शिमला, आजम अंसारी, राशिद, इरफान, सईदुरहमान, मुनौव्वर अली, इकबाल, मंसूर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *