बकरीद की नमाज अता करने के बाद, केरल के बाढ़ पीढ़ितों के लिए मांगा चंदा
◆ कभी तेज धूप तो कभी तेज वर्षा भी नही रोक पायी प्रधान प्रतिनिधि के कदम
बिल्थरारोड/बलिया। खुदा की इबादत के साथ-साथ केरल में आए बाढ़ से पीड़ितों की दुआ की दरखास्त कर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पिपरौली बड़ागांव के प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान की अगुवाई में केरल में बाढ़ पीडितो के सहायतार्थ नगर व क्षेत्र में घूम-घूूम कर लोगों से चंदा मांगा। अध्यक्ष द्वारा गांव के ईदगाह में बकरीद की नमाज अता किया और अपने खुदा से केरल में आए भयंकर बाढ़ से लोगों को मुक्त करने की अपील के साथ दान पेटिका में स्ववयं 10 हजार 01 रूपये की सहायता राशि डालकर इसकी शुरूआत की। उसके बाद में बिल्थरारोड नगर में घूमकर व्यापारिक प्रतिष्ठानो से दान पेटिका में चंदा इकट्ठा किया गया।
इस दौरान हुई वर्षा ने भी प्रधान प्रतिनिधि के ईरादों पर पानी नही फेर सकी।
बिल्थरारोड को जिला बनाने के लिए संघर्षरत जिला बनाओ संघष समिति के अध्यक्ष व पिपरौली बड़ागांव के प्रधानपति अब्दुल रहमान बुधवार को केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने कदम बढा दिये। कुर्बानी का त्योहार बकरीद के अवसर पर गांव के ईदगाह पर ग्रामवासियों के साथ नमाज अता करने के पश्चात ग्राम प्रधान ने सबसे पहले बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बने दान पेटिका में 10001 रूपये डाल कर इसकी शुरूआत की तत्पश्चात वे अपने साथियों संग बिल्थरारोड नगर को कूंच कर गये। नगर में भ्रमण करते समय हुई वर्षा व तेज धूप भी ग्रामप्रधान के निर्णय को डिगाने में असफल रही तथा वे कभी भीगते हुए व कभी तेज धूप की तपिश को सहते हुए व्यापारिक संस्थानो पर जा-जा कर दान पात्र में चंदा इकट्ठा करने का कार्य करते रहे। इस मौके पर उन्होने कहा कि हमारे देश के केरल के भाई एक पखवारे से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम उनके बारे में भी कुछ सोंचे व उनकी सहायता करें। कहा कि इसीलिए उन्होने कुर्बानी के पर्व बकरीद पर इस पुनीत कार्य की शुरूआत की है। कहा कि उनका यह लक्ष्य है कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से अधिक से अधिक चंदा इकट्ठा कर उन्हे बाढ़ पीड़ितों क सहायतार्थ भेजा जा सके। चंदा इकट्ठा करने वालों में प्रधान प्रतिनिधि के अलावा अजय यादव, चंदन कुशवाहा, जमशेद अहमद, टुनटुन, विपिन दूबे, जमशेद, शहबाज, अपाज, राजेश आदि प्रमुख रहे।

