25 को मऊ आएगी अटल जी की अस्थि कलश, जगह-जगह लोग अर्पित करेंगे श्रद्धासुमन
मऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, जन-जन के नायक, प्रखर वक्ता, राजनीति के महानायक स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा मऊ जनपद में 25 अगस्त 2018 को बलिया के रास्ते रतनपुरा गुलौरी के सीमा से प्रवेश कर रही है। जननायक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश की एक झलक पाने के लिए लोग जनपद में चिन्हित स्थानों के अलावा अस्थि कलश यात्रा के मार्ग पर खड़े होकर राजनीति के महानायक के अस्थि कलश की एक झलक पाने व अपना श्रद्धासुमन अर्पित करने को आतुर हैं।
जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने अस्थि कलश यात्रा की मऊ जनपद में पंहुचने की समय सारिणी के बाबत बताया कि, 25 अगस्त को अटल जी का पवित्र अस्थि कलश यात्रा बलिया जनपद से होते हुए जनपद में गुलौरी के रास्ते से 10:30 बजे प्रवेश करेगी, जहाँ से रतनपुरा 10:45, हलधरपुर 10:55, पहसा 11 बजे होते हुए गायघाट मंदिर पर 11:10 होते हुए भाजपा जनपद कार्यालय पर 11:20 बजे पहुंचेगी। श्री राय ने बताया कि जहां से पुन: सिंधी कालोनी, रौजा, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहदीपुरा पंहुचेगी। वहां से खुरहट, मोहम्मदाबाद होते हुए आज़मगढ़ जनपद के लिए प्रस्थान करेगी जहां अस्थि कलश आजमगढ़ में लोगों के दर्शन के बाद तमसा के पावन तट में विसर्जित की जाएगी।
जगह जगह हर समाज के लोग करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित…
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश मऊ जनपद में पहुंचने पर जगह-जगह लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे ही नगर में अस्थि कलश के प्रवेश के बाद कई समाज के लोग अलग-अलग स्थानों पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे जिसमें गाय घाट मंदिर पर श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा इसके अलावा, सिन्धी समाज , अग्रवाल समाज, व्यापार मंडल, आर्य समाज, डीएवी इन्टर कालेज सहित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के मुमताज खान आटिॅस्ट ने बताया की सदर चौक पर परिषद पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।


