अपना जिला

केरल बाढ़ पीड़ितों हेतु मांगी आर्थिक मदद

मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रेरित होकर केरल में आई भयंकर बाढ़ से पीड़ितों के सहयोग हेतु समाजवादी छात्र सभा मऊ के नि. जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में छात्र नेताओं द्वारा छोटी सी पहल के अंतर्गत आज हालिमा हॉस्पिटल से प्रारम्भ करके आजमगढ़ मोड़ होते हुए अलिबिल्डिंग रोडवेज तक आम जनमानस से सहयोग की गुहार लगायी गयी और लोगो से अपील की गयी की केरल त्रासदी में मदद करने हेतु आगे आये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप खुशहाल सिंह बड़े नि.प्रदेश सचिव स.छात्र सभा /सदस्य नगर पालिका,जिला सचिव मुलायम यादव,अभय यादव,नीलेश सिंह,विशाल शर्मा,आनंद,विनायक राय, मो.शाहिद कृष्णा यादव,भीम आदि साथी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *