अपना जिला

नारी शक्ति संस्थान की सुधा तिवारी अध्यक्ष व ममता राय  महामंत्री बनी

आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान का वार्षिकोत्सव शहर के आराजीबाग स्थित ए.एन. मेमोरियल स्कूल के परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमे संस्थान की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नारी शक्ति अर्चना वत्सल ने शपथ दिलाया। वार्षिकोत्सव को शुभारंभ मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद संस्थान के ध्येय गीत से कार्यक्रम का आगाज किया गया।
वर्ष 2025 हेतु सर्वसम्मति से नारी शक्ति संस्थान की अध्यक्ष सुधा तिवारी को घोषित किया गया साथ ही उनके कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना वत्सल, महामंत्री ममता राय, कोषाध्यक्ष रश्मि डालमिया, सह कोषाध्यक्ष आभा अग्रवाल मनोतीत किया गया वहीं पूनम यशपाल सिंह, अमिता अग्रवाल, डॉ प्रीति गुप्ता, रिंकी प्रशांत को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही प्रतिभा पाठक, अनिता श्रीवास्तव, अमिता अग्रवाल, मीना सैनी को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं कार्यालय प्रभारी के रूप में नीतू सौम्य नामित की गई।
इसके अलावा नारी शक्ति मंजू उपाध्याय, डॉ नेहा दुबे, दीपशिखा पांडेय, विदुषी अस्थाना, अनीता आलोक श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय, मधु त्रिपाठी, जरीना खातून, फरहत खान, रानी अनामिका सिंह व प्रियंका राय को संरक्षक नियुक्त किया गया। इस मौके पर परिधान केंद्र की तनु रूंगटा, खुशबू रूंगटा व संस्थान द्वारा विवाह योग्य युवतियों में 18 शादी का जोड़ा (लहंगा) वितरित किया गया।
अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहाकि वर्षो से संगठन नारी हितों की रक्षा करते हुए लगातार कार्य कर रही हैं। आजमगढ़ संगठन को और धार देने के लिए सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का घोषणा किया जाता रहा है। अध्यक्षता मंजू उपाध्याय व संचालन अंशु अस्थाना ने किया।
इस मौके नारी शक्ति संस्थान की सभी सदस्य, संरक्षक, पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *