मिसाल-ए-मऊ

मां की रोटी योजना में मात्र ₹20 में भोजन की थाली

मऊ। डायोसिस आफ वाराणसी सोशल वेलफेयर सोसाइटी भोजुबीर वाराणसी एवं मां की रोटी संस्थान के‌ संयुक्त नेतृत्व में गरीब व असहाय जन को किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु अमरवाणी पुनर्वास केंद्र ताजपुर मऊ के द्वारा तिलक स्वयं सहायता समूह परसपुर की महिलाओं द्वारा एक अनोखी कैंटीन का ताजोपुर मोड पर यूनियन बैंक के एलडीएम अनिल कुमार सिंह, सहारा न्यूज के ब्यूरो प्रदीप सिंह एवं अपनामऊ के संपादक आनंद कुमार द्वारा विधि पूर्वक फीता काटकर शुभारंभ किया गया जिसमें जरूरतमंद लोगों को एक किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर संस्था के सह निदेशक फादर प्रेम व सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *