महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपने दम पर अपनी बनाई पहचान : ज्योत्सना बाजपेई
■ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा चंदौली का सिल्वर बेल्स स्कूल में कार्यक्रम सम्पन्न
चकिया / चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा चंदौली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिल्वर बेल्स स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक क्षेत्र के निर्माण में महिलाओं के अतुलनीय योगदान की चर्चा करते हुए भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी काशी क्षेत्र ज्योत्सना बाजपेई ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर समाज में अपनी पहचान बनाई है। बिजनेस , उद्यमी कार्यों और वेतनरहित श्रम के रूप में अर्थव्यवस्था में उनका काफी बड़ा योगदान है। आज उनके मेहनत का ही परिणाम है कि कॉरपोरेट्स जगत में भी हर बड़े पद पर महिलाओं का ही वर्चस्व है। भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने अपने कौशल कार्य से जहां अपनी अलग पहचान बनाई हैं वहीं मां, बहन, बेटी, पत्नी, प्रेमिका व दोस्त के रूप में अहम् भूमिका निभाई है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष गीता रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में महिलाओं की स्थिति और सुदृढ़ हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को ध्यान में रखकर अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं का सूत्रपात किया है। जिसका लाभ बिना भेद-भाव के हर तबके की महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बेटी के जन्म पर एक पौधा लगाने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में विश्व हिन्दू रक्षा संगठन की जिलाध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र की मीडिया प्रभारी ज्योत्सना बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल, पुष्पा भगत, अनुपमा अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, आरती, स्वाति, स्वीटी, सुहासिनी जायसवाल, मीरा, गुलफ्सा मुख्य रहीं। इस अवसर पर रमेश चंद्र भगत, प्रभात जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी को बुके भेंटकर कर उन्हें सम्मानित किया।
