भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना वारियर्स सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
चकिया / चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी में भी लोगों की निरन्तर सेवा करने वाले कोरोना वारियर्स सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। कहा कि इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग है। इस मौके पर महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने अंगवस्त्रम देकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया।
कोविड – 19 बीमारी के चलते जहां पूरे देश में लाकडाऊन है तथा लोग इस बीमारी से बचाव के लिए घरों में ही कैद हैं। वहीं कोरोना वारियर्स योद्धा नपं के सफाईकर्मी लगातार अपने काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं। गुरुवार को भाजयुमो मंडल संयोजक सारांश केशरी के मोहम्मदाबाद आवास पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह के साथ ही पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने ऐसे योद्धाओं का माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उन्हें गमछा व मास्क भेंट किया। इसके पूर्व इस मौके पर उपस्थित महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष को जहां अंगवस्त्रम वहीं आदर्श चौहान ने उनका स्केच चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पत्रकार व सभासद प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा, गौरव श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, प्यारेलाल सोनकर, आंशू गुप्ता, शुभम मोदनवाल, कृष्णानंद चौहानआदि उपस्थित थे।


