मोबाइल में आरोग्य सेतू एप अपलोड नहीं तो 5 सौ रूपया जुर्माना, सात दिनों तक एकांतवास की सजा
■ बगैर मास्क के बाहर निकलने पर भी होगी कार्यवाही
मऊ। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के बावत मोबाईल में आरोग्य सेतू एप सभी लोगों के मोबाइलों में डाउनलोड कराने के बावत प्रसाशन ने कमर कस लिया है।
जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए पत्रकारों को बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति के मोबाइल में यह एप्लिकेशन डाउनलोड नहीं पाया जाएगा। उनके ऊपर ₹500/- अर्थदण्ड के साथ ही सात दिनों के लिए कोरोन्टाइन सेंटर भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार से एक अभियान चलाकर बगैर मास्क के सड़क पर निकलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
श्रीराम जायसवाल

