खास-मेहमान

आर्य बाल सभा के प्रधान श्रेयांश, पुष्कर मंत्री व हिमांशु बने कोषाध्यक्ष

मऊ।  नगर के आर्यसमाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर में आर्य बाल सभा के पदाधिकारियों का चुनाव नामांकन व मतदान व मतगणना के साथ हुआ। चुनावी प्रक्रिया में कुल 84% वोट पड़े। सभी पाँच पदों पर कुल 19 प्रत्याशी मैदान में थें।
जिसमे प्रधान के पद पर श्रेयांश बरनवाल को 95 मत पाकर 64 मतों से विजयी रहे। दूसरे नंबर पर ओम वर्मा को 31 मत, अभिनव त्रिपाठी को 15 मत, कशिश विश्वकर्मा को 12 मत मिला तथा दो मत अवैध रहा।
वहीं उपप्रधान पद पर आकाश सिंह 70 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी उन्नति को 37 मतों से पराजित किया उन्नति को 33 मत मिले। इसी पद पर आराध्या सिंह को 29 मत, दीप्तांशी नंदा को 22 मत मिले। अवैध मत 02 रहे।
मंत्री पद पर पुष्कर चौहान 64 मत पाकर 09 मतो से प्रकृति वर्मा को हराया प्रकृति को 55 मत मिला,
रूही गुप्ता को 22 मत, कृतिका कुमारी को 13 मत तथा दो मत अवैध रहा।
उपमंत्री पद पर निर्मल कुमार को 93 मत मिला वे शिवांगी प्रियदर्शी को 71 मत मिला, शिवांगी को 22 मत,
आराध्या जायसवाल को 21 मत, स्वर्णिम राय को 17 मत मिला तथा 03 मत अवैध रहा।
कोषाध्यक्ष के पद पर हिमांशु विश्वकर्मा 60 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रसिद्धि मौर्य को 06 मतों से पराजित किया। प्रसिद्धि को 54 मत मिला। इसी पद पर कृष्णा गुप्ता 40 मत तथा 03 मत अवैध रहा।
चुनाव में सभी पद पर बेटियों ने भी नामांकन किया था लेकिन मतदाता छात्र व छात्राओं ने छात्रों के पक्ष अपने मत का जमकर प्रयोग किया।
भारतीय लोकतान्त्रिक निर्वाचन प्रणाली को आधार बनाकर उसी के समान चुनाव की प्रक्रिया कराई गई और उस पद पर विजयी प्रत्याशियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य मुरलीधर द्वारा माल्यार्पण व मिष्ठान कराकर विजयी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि चुनाव हेतु 3 पीठासीन अधिकारी चंदन वर्मा, एस.पी. सिंह, गौरव कुशवाहा रहे। सुबह मतदान के बाद दोपहर 12:00 बजे से मतगणना कराई गई जिसमें 10 मतगणना अधिकारी प्रत्याशियों की देखरेख में मतों की गणना किए और विजयी प्रत्याशियों का नाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह 4 अगस्त को प्रातः कालीन विद्यालयीय प्रार्थना के साथ किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
मतगणना के दौरान आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य व समाजसेवी विजय जायसवाल ने चुनाव के दौरान मतदान के प्रति बच्चों का उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया तथा कहा कि बच्चों के अंदर स्कूली शिक्षा के दौरान यह प्रयोग बहुत ही सराहनीय है ।
चुनाव पर्यवेक्षक मनीष आर्य ने बताया कि बच्चों को क्रिया कलाप के द्वारा किसी प्रक्रिया को समझाने से उस विषय को बच्चे अच्छी तरह से सीख सकते है इसीलिए भारत में निर्वाचन की जो प्रक्रिया प्रचलित है उसे बच्चों को सिखाने और उसको मूर्तरूप देने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई। बच्चो ने बड़े ही मनोयोग से उत्साह के साथ इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
मतगणना के दौरान प्रशासक अजय आर्य, ओम वर्मा, अभिनव त्रिपाठी, पुष्कर चौहान, निर्मल कुमार, स्वर्णिम राय, हिमांशु विश्वकर्मा, कशिश विश्वकर्मा, प्रकृति वर्मा, रुही गुप्ता, कृतिका कुमारी, उन्नति, आराध्या सिंह, प्रसिद्धि मौर्य, शिवांगी प्रियदर्शी, आराध्या जायसवाल के साथ-साथ सभी छात्र छात्राएं अध्यापकगण एवं कर्मचारीवर्ग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *