बिजली विभाग ने 224 बकायदारों से वसूले 9.45 लाख

मऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता एस.के. सरोज के नेतृत्व में विद्युत का विशेष चेकिंग अभियान चिरैयाकोट नगर के वलीनगर वार्ड मे सघन चेकिंग कर किया गया। इस दौरान कनेक्शन कि जांच पड़ताल के साथ-साथ 224 बिल बकायदारों से 9.45 लाख बकाया राशि जमा करायी गई। जबकि बकाया बिल न जमा करने वाले 145 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। वहीं अवैध ढंग से बिजली का प्रयोग एवं मीटर वाई पास कर विद्युत चोरी करने वाले 30 लोगों के विरुद्ध सम्बन्धित थाने मे मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा 42 लोगों के खराब मीटर को बदला गया एवं जिनके यहां मीटर नही लगे थे उनके यहां नये मीटर भी लगाये गये।
इस दौरान विद्युत विभाग के तेवर देख उपभोक्ताओं मे हड़कंप मची रही। इस अवसर पर एक्सीयन दिग्विजय सिंह, एसडीओ राधा कृष्ण राव, जे.ई. प्रदीप कुमार सिंह सहित मीटर सुपरवाइजर सी.पी.तिवारी, दीपक सिंह, लाईन मैन अभय, मुन्ना, सोनू, मोकादम, हरेन्द्र, लालजी आदि अनेकों बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहें।

