अपना जिला

लाखों की लागत से निर्मित शौचालय का लोकार्पण

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । नगर पंचायत स्थित थाना परिसर में नगर पंचायत द्वारा 23 लाख 60 हजार की लागत से निर्मित डीलक्स शौचालय का फीता काट कर लोकार्पण करतें हुए वरिष्ठ शिक्षिका सरोज दीक्षित ने कहां की महिला एवं पुरूष दोनों के लिए नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराया गया डीलक्स शौचालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की सार्थकता को सिद्ध करेगा। कहां कि जब वातावरण स्वास्थ्य होगा तब तन मन भी स्वच्छ होगा बिमारियों में कमी आएगी । चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहां कि सरकार के स्वच्छता अभियान में निर्मित डीलक्स शौचालय बल प्रदान करेगा। साथ ही नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत के मापदंडों को पुरा करतें हुए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में जुटा है। उत्तर प्रदेश सेवा निवृत  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ पाण्डेय ने कहां कि सर्व समाज के हितों की रक्षा भाजपा में ही संभव है। सरकार की योजनाओं को धरातलीय स्तर पर संचालित करनें के लिए नगर पंचायत कटिबद्ध है। इस अवसर पर सभासद राहुल दीक्षित, लालबहादुर मल्ल, सुनील बोध, सोनू राजभर, नसीम अहमद, इस्लाम अहमद, बलवंत चौधरी, पीयूष मद्धेशिया, धनंजय पाण्डेय आदि रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *