उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के प्रदेश टीम में मऊ के रामसिंह राणा व महेन्द्र चौहान को जिम्मेदारी

(आनन्द कुमार)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 72 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। राज्य कार्यकारिणी में जनपद फतेहपुर के नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष की पुन: जिम्मेदारी दी गई है। जनपद सीतापुर के डाॅ0 फिदा हुसैन अंसारी, फैजाबाद जिले के जयशंकर पाण्डेय तथा सहारनपुर जनपद के जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया है, लखनऊ जनपद के राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, जौनपुर जनपद के राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव तथा प्रयागराज के श्यामलाल पाल एवं झांसी के पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है।

मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव, 40 सदस्य नामित किये गये है। कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

नई कार्यकारिणी में मऊ जनपद के दो सपा नेताओं को स्थान मिला है। जिसमें मऊ जनपद के इंदारा निवासी पूर्व राज्य मंत्री उ.प्र. सरकार राम सिंह राणा व महेंद्र चौहान को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बलिया जनपद से राम गोविंद प्रजापति को सचिव व बलिया के रसड़ा निवासी डा. संतोष कुमार को सदस्य बनाया गया है। वहीं आजमगढ़ जनपद से देवनाथ साहू को सचिव, संग्राम सिंह व नफीस अहमद को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। गाजीपुर जनपद के राजेश कुशवाहा को सचिव व लालता प्रसाद निषाद को सदस्य बनाया गया है। गोरखपुर के दयाशंकर निषाद को सचिव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया है। जनपद संतकबीरनगर नगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को सचिव बनाया गया है। मिर्जापुर के लालता प्रसाद बियार को सचिव डा. अवधनाथ पाल व राकेश मौर्य को सदस्य, प्रतापगढ़ से प्रमोद मौर्या को सचिव व भईया राम पटेल को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सचिव व सदस्य के रूप में प्रदेश के अन्य जनपदों से सपा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

डा. शमशेर यादव जगराना बने समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव…

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने हाईकोर्ट लखनऊ में अधिवक्ता डा. शमशेर यादव जगराना को समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। उनके मनोनयन से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं, अधिवक्ताओं व उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *