अपना जिला

घोसी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

घोसी/मऊ। नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। दो साल से देश में कोरोना संक्रमण के चलते जुलूस नहीं निकालने की इजाज़त थी। पर इस साल इस घोसी नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धूम रही जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह 9:00 बजे मदरसा अनवारुल कुरान से होता हुआ करीमुद्दीनपुर, मदरसा शमशुल उलूम बड़ागांव होता हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 29 से होता हुआ मझवारा मोड़ गांधी तिराहे पर जाकर खत्म हुआ। जुलूस ए मोहम्मदी में अकीदतमंदों का उमड़ा जनसैलाब सरकार की आमद मरहबा के नारों से घोसी गूंज उठा लोग जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मना एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहें थे। और इस अवसर पर आशिका ने रसूल पैगंबर मोहम्मद साहब के द्वारा दिए गए पवित्र संदेशों को पढ़ने और बड़ी-बड़ी महफिले सजा कर उन्हें याद कर नात शरीफ, दरूद सलाम और कविताएं पढ़ी जाती हैं। जब पैगंबर मोहम्मद साहब दुनिया में आए तो सत्य का बोलबाला हुआ।

जो अरब वाले बच्चियों की पैदाइश को मनहूस मानते थे और उनको जिंदा दफन कर दिया करते थे उसको प्यारे नबी सल्ला वाले वसल्लम ने मना फ़रमाया और फरमाया अगर बेटी है तो रहमत है। और पड़ोसियों के बारे में बताया कि अगर पड़ोसी भूखा है चाहे वह किसी मज़हब का हो और तुम पेट भर खा कर सो गए तो कल कयामत में तुम लोगों की पकड़ होगी। ईद मिलादुन्नबी इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी उल अव्वल के 12 तारीख को मनाया जाता है। 20 अप्रैल 571 इसवी को मुहसीने इंसानियत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म अरब के शहर मक्का में हुआ था। हजरत मोहम्मद सल्ला वाले वसल्लम अल्लाह के आखिरी नबी है आप के बाद कयामत तक कोई नबी नहीं आएगा। और 63 साल की उम्र में अरब के शहर मदीना में इस दुनिया से पर्दा फरमा गए। उनकी वफात तक अरब का करीब पूरा क्षेत्र इस्लाम में दाखिल हो चुका था। और आज पूरी दुनिया में मोहम्मद सल्ला वाले वसल्लम के आशिकीन फैले हुए हैं।
बताते चलें कि रबी उल अव्वल का महीना शुरू होते ही सुन्नी समुदाय के लोग जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां बड़े जोर शोर से करने लगते हैं। और 11 रबी उल अव्वल की रात में नगर के अमजदी रोड, बरकात नगर, अमजद नगर, खैरिया रोड, हुसैनपुर, मलिकपुरा कस्बा, अलग जगहों पर बड़ी-बड़ी महफिले सजी थीं और दिन में नेशनल हाईवे पर हजारों की संख्या में लोग जुलूस मोहम्मदी में शामिल होकर पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *