हियुवा छोड़ सपा में शामिल हुए कई

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हिन्दू युवा वाहिनी छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये जिसमे मुख्य रूप से उमेश यादव,गोलू शर्मा सोनू ,सन्नी, राहुल राजभर, जितेंद्र आदि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए सदस्यता कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सदर विधानसभा से प्रत्याशी अल्ताफ़ अंसारी के समक्ष सभी ने पार्टी की सदस्यता ली व आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को संकल्प लिए कार्यक्रम में नव मनोनीत समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित हुए सुबाष चौहान का भी स्वागत किया गया जिसमे युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिलामहासचिव अरविन्द चौहान, जिलाउपाध्यक्ष, राहुल गिरी, जिलासचिव सुजीत भारद्वाज, दयाशंकर भारद्वाज, आकाश यादव, शम्भू सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।
