RSS ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया

मुहम्मदाबाद गोहना / मऊ। नगर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का आयोजन मुहम्मदाबाद गोहना नगर के नार्मल स्कूल के मैदान में वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलाप्रचारक राजीव नयन ने कहा कि संघ के समस्त कार्यकर्ता जनता की सेवा मे लगे रहते है। इन्ही के मदद से केन्द्र व प्रदेशो में हमारी सरकार बनी है। जो जनहित व राष्ट्रहित के कार्यो में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि धारा 370 इस देश के लिए कंलक थी जिसको देश की सरकार ने हटाया। तीन तलाक, एनआरसी जैसे तमाम मुददो पर कार्य कर हमारी सरकार ने कानून बनाया और लोगो की सेवा के लिए कार्य कर रही है। विजयदशमी के पर्व पर हम लोग शस्त्र पूजा करते है और तन मन जीवन समर्पित कर देश के लोगों की सेवा करते है। इस कार्यक्रम मे जनार्दन राय, संघ कार्यवाहक तेजनाथ मौर्य, खण्ड कार्यवाहक लक्ष्मी प्रसाद, मनोज, जर्नादन, राजन, आशीष कुमार, श्यामजी सहित बहुत से लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, संजय तिवारी, सूरज सिंह, मुन्ना सिंह डॉ उमेश कुमार सरोज डॉक्टर अभिषेक सरोज डॉक्टर भानु प्रताप गोर्वधन राम सहित बहुत से लोग कार्यक्रम मे मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/आनन्द कुमार