छोटे बच्चों ने छोटे बच्चों के लिए किया खेल का आयोजन

मऊ। नगर के कतुआपुरा पश्चिम मोहल्ले में दयानंद आफसेट प्रेस के मालिक प्रमोद सिंह के निज निवास पर नेहा सिंह, वर्तिका, खुशी व रेनू द्वारा मुहल्ले के बच्चों के बीच जनार्दन कुटीर के सौजन्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन बच्चियों का प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे बच्चों में आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाना तथा उनके अंदर पाजिटिव सोच को और निखारना था। प्रतियोगिता में मोहल्ले के बच्चों को शामिल कर उन्हें विभिन्न प्रकार के खेल जिसमें आर्ट प्रतियोगिता, स्पून रेस, दौड़ सवाल जवाब आदि को शामिल किया गया एवं विजेताओं को मेडल व उचित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नवरात्रि के अवसर पर बच्चों के बीच गरबा नृत्य का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वास्तिक, द्वितीय स्थान पर अनन्या एवं तृतीय पुरस्कार तमन्ना को प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के आयोजक नेहा सिंह, वर्तिका, खुशी व रेनू ने बताया कि वह समय-समय पर बच्चों के विकास के लिए ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहेंगी।






Very nice 👍