बालक की पोखरे में डूबने से मौत
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन/मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के रामपुर थाना अन्तर्गत बहादुर में पोखरी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों के घन्टों मशक्कत के बाद बालक को पोखरी के पानी से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। अनमोल तिवारी उर्फ छोटु पुत्र आशुतोष उर्फ लालु तिवारी 10 वर्ष गुरुवार की सुबह छः बजे गांव के बाहर एक पोखरी पर शौच करने गया था जहां पैर फिसलने से वह पोखरे के गहरे पानी मे चला गया। घंटो बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तथा पोखरी के किनारे पहुंचे जहा अनमोल का चप्पल देख परिजनों को संदेह हुआ। इसके उपरांत ग्रामीणों के साथ पोखरी में खोज शुरू कर दिया। घंटो मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

