अपना जिला

डा.संजय सिंह ने कहा रोटरी क्लब प्राथमिक विद्यालय को लेगी गोद

मऊ। रोटरी क्लब मऊ द्वारा नगर के शिक्षा विभाग कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय को मार्डन स्कूल बनाने हेतु वृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब मऊ इस प्राथमिक विघालय का सुन्दरीकरण के साथ साथ शौचालय, पानी कि व्यवस्था तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेगा। विद्यालय में इन सुविधाओं के प्रति रोटरी क्लब मऊ कटिबद्ध है और विद्यालय को गोद ले रही है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव सचिन्द्र सिंह ने कहा कि आवश्कता हुई तो हम इस विद्यालय के चाहर दिवारी को सरकार के माध्यम से निर्मित करायेगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डा0 सुजित सिंह द्वारा प्राथमिक विघालय के 60 बच्चो को मास्क, रबर, कटर, पेन्सिल, पेन, कापी, पुस्तक वितरण किया गया।
इस अवसर पर डा0 एच0 एन0 सिंह, डा0 असगर अली, डा0 अश्वनी, प्रदीप सिंह, अजित सिंह, पुनित श्रीवास्तव, प्रतिक जयसवाल , प्रधानाचार्य सुशील पाण्डेय, चंद्रधर राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *