अपना जिला

मऊ चिस्तीपुर पुल से युवक नदी में कूदा, देर शाम तक नहीं चला पता

मऊ। कोपागंज थाना अंतर्गत चिस्तीपुर स्थित नदी में वृहस्पतिवार की दोपहर 22 वर्षीय एक युवक नशे की हालत में नदी में कूद गया। उक्त युवक को नदी में कूदते स्थानीय लोग अवाक रह गए। देखते ही देखते भारी संख्या में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तथा किसी ने फौरन सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का नदी में काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। कोपागंज थाना क्षेत्र ग्राम गाढ़ा निवासी अब्दुल गफ्फार का 22 वर्षीय पुत्र गनी वृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 2 बजे अपने साथियों के साथ निकला था। वे नशे की हालत में चिस्तीपुर स्थित नदी की तरफ चला गया और नदी में छलांग लगा दिया। नदी में गोताखोर उक्त युवक को नदी में खोजते रहे लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। कोपागंज थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी से शाम को 6:30 बजे जब फोन पर उक्त युवक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चला है, खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *