पुण्य स्मरण

पिता की पुण्यतिथि पर डाक्टर दम्पत्ति ने किया 10 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

मऊ। पूर्वांचल के मशहूर नेत्र सर्जन डॉ. वी. सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर नरई बांध स्थिति डॉ. वी. सिंह मेमोरियल सेंटर के सभागार में उनके पुत्र डॉ. क्षितिज आदित्य व पुत्रवधू डॉ. पंखुड़ी मित्तल ने लगभग 80 मरीजों का नि:शुल्क आंख एवं नाक, कान, गला जांच, परामर्श व 10 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क कर मनाया। आईएमए की ओर से श्रद्धांजलि सभा में शहर के चिकित्सकों ने डॉ वी. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर पी एल गुप्ता ने कहा कि डा. वी. सिंह नेत्र चिकित्सक के रुप में मऊ ही नहीं पड़ोस के जनपदों में जो ख्याति अर्जित किए वह अपने आप में अमूल्य हैं। उनकी चिकित्सा सेवा को कत्तई भुलाया नहीं जा सकता। डा.जेड.आई उस्मानी ने कहा की डा. वी. सिंह आज भले ही हम लोगों के बीच में नहीं हैं लेकिन हम लोगों के हृदय में उनकी यादें सदैव हैं। स्व. डा. वी. सिंह के पुत्र नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. क्षितिज आदित्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे जो भी हैं पिता जी की आशीर्वाद की बदौलत हैं। उनके पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर वे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में आईएमए के सचिव डॉ. सी एस साहनी, डॉ. गंगा सागर सिंह, डॉ. एनके सिंह, डॉ पी के गुप्ता, डॉ. बदरे आलम, डॉ. संजय सिंह, डा. रामपुकार सिंह, डॉ आर एन अग्रवाल, डॉ. एच. एन. सिंह, श्रीमती रानी सिंह, डॉ. पंखुड़ी मित्तल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *