अपना जिला

नशे में धुत युवकों ने महिला सिपाही को छेड़ा, दोनों पंहुचे जेल

मऊ। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे के पास उस समय हड़कम्प मच गया, जब बुधवार की रात के समय में दो युवकों द्वारा शराब के नशे में ड्यूटी पर जा रही एक महिला सिपाही का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद महिला सिपाही ने जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पास में ही मौजूद ट्रैफिक विभाग के सिपाहियों द्वारा मौके पर पहुँचकर महिला सिपाही को उनके चुंगुल से छुड़ाया और दोनों युवकों को पकड़ लिया।
बता दें दोनों युवक नशे में धुत होकर कोतवाली जा रही एक महिला सिपाही का पहले हाथ पकड़ा और फिर छेड़खानी करना शुरू कर दिया, महिला सिपाही की आवाज़ सुन मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंच गए और दोनों मनचलो को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दोनों युवक ब्रह्मस्थान इलाके के रहने वाले हैं और दारू के नशे में धुत होकर महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़खानी कर दी। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *