अपना जिला

अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने जारी किया 16 सूत्री संकल्प पत्र

मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के बुनकर कॉलोनी कार्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने वृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 16 सूत्री संकल्प पत्र की घोषणा की। प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव और मऊ जनपद के प्रभारी समीउल अंसारी ने कहा की 6 सितंबर 2021 को लखनऊ में हुए परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में यह सभी संकल्प पत्र, प्रस्ताव द्वारा पारित हुआ है और इसमें लोगों को ध्यान में रखते हुए सभी 16 संकल्प पत्र तैयार किया गया है। जिसमें हमारी प्रमुख मांगे हैं की CAA तथा NRC विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे को वापस किया जाए। पसमांदा मुसलमानों के लिए अलग से विकास के लिए व्यवस्था दिया जाए। भारतीय जनता पार्टी एक वर्ग को निशाना करते हुए देश में विषम परिस्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है। मऊ जनपद में बुनकरों की समस्या है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है, उसे कुछ लेना देना नहीं है हमारे अल्पसंख्यक विभाग के लोग मऊ जनपद के बुनकरों की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगा और उनके अधिकार को दिलाने की कोशिश करेगा 

जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यकों विशेष रूप से कुरैशी समाज को कंगाली के दौर में यह सरकार ले आकर खड़ा कर दी है परंतु अल्पसंख्यक कांग्रेस सभी कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने के लिए हर वक्त तैयार रहेगा

अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शमीम अहमद ने शहर की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सरकार गरीब तबके के अल्पसंख्यक को रोजगार मुहैया कराने में नाकामयाब रही है हम मांग करते हैं कि वह जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराएं नहीं तो हमारी सरकार आने पर सभी अल्पसंख्यकों को समुचित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नियाज शाही, हाफिजुर रहमान, सालिम, मोहम्मद अल हसन, अल्तमश, शालू कुरैशी, मीना भारती आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *