अपना जिला

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण के क्रम में मऊ में प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के 71 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाएं जा रहे कार्यक्रम के क्रम में वृहस्पतिवार को नगर के हिंदी भवन के सभागार में प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी व गोष्ठी का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि, भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के 71 वर्ष तथा प्रशासनिक जीवन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक सेवा एवं समर्पण के रूप में मना रही है। इस पखवाड़े में पार्टी कई कार्यक्रम कर रही है।
कहा कि यह हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है की नरेंद्र मोदी जैसे कर्मठ व्यक्तित्व के धनी नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कुशल कार्यशैली से पूरे विश्व का ध्यान भारत की तरफ खींचा है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में आ रहा है, जब पूरी दुनिया कोविड काल में असहाय नजर आ रही थी तब भारत ने वैक्सिन बनाकर अपने देश के नागरिकों के साथ दुनिया के अनेक हिस्सों में वैक्सिन भेजा और करोड़ों लोगों की जान बचाई।
आज देश के युवा बुजुर्ग या महिला हो या गरीब सभी के कल्याण के लिए मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। देश की आर्थिक व्यवस्था तेजी से विकसित हो रही है मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 2025 तक 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है लेकिन हमे पूरा विश्वास है को यह लक्ष्य उससे पहले ही प्राप्त कर लिया जाएगा।


आज देश के वैज्ञानिक सरकार से पूरा सहयोग प्राप्त करते हुए दिनों दिन नया कीर्तिमान गढ़ रहे हैं, देश का रक्षा अनुसंधान हो या इसरो हमारे वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा से देश को लगातार लाभान्वित कर रहे हैं।
देश अब सामरिक शक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा हैं, साथ ही देश की विदेश नीति देश को एक नई दिशा दे रही है। अब पूरे देश से आतंक का नामो निशान मिट चुका है आतंकवादी अपने अंजाम तक पहुंचा दिए गए हैं। पूरे देश में एक्सप्रेस वे, सिक्स लेन, फोर लेन का जाल तेजी से बिछ रहा है, रेलवे को विद्युतीकरण करने के साथ ही नई तकनीकी से लैस किया जा रहा है। विदेशी निवेशकों का देश की अर्थ व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है।
इस अवसर पर विधायक विजय राजभर, नूपुर अग्रवाल, रामाश्रय मौर्य, राकेश तिवारी, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव,रविंद्र उपाध्याय, अखिलेश राजभर, राहुल उपाध्याय, रामप्रवेश राजभर, संतोष वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *