काम की बात

जागरूक रहे जनता तो बच सकती है साइबर क्राइम से

■ साइबर जागरूकता दिवस के रूप में पुलिस ने दिए कई टिप्स

मऊ। साइबर क्राइम के बढ़ते स्तर को देखते हुए यूपी पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के दिशा निर्देश पर प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस के रूप में मऊ नगर के डीसीएस खंडेलवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा व व प्रभारी साइबर सेल द्वारा लोगों को निम्न बातों की जानकारी दी गई।

1- लाटरी, लकी ड्रा, कैश बैक, रिवार्ड प्वाइंट, सस्ते लोन, नौकरी लगवाना, मोबाइल टॉवर, शादी आदि के बारे में कोई भी कॉल, मैसेज या विज्ञापन पर भरोसा न करें और न ही किसी खाते या ई-वालेट में रूपया जमा करें।

2- ई-मेल के जरिए कोई भी व्यक्ति लाटरी या अपनी सम्पत्ति दान करने की बात करें तो उस पर भरोसा न करने की सलाह दी।

3- OLX पर कुछ भी बेचने या खरीदने में सावधानी बरते। किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। रूपये प्राप्त करने के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने के लिए आवश्यकता नही होती। सामान प्राप्त होने पर ही भुगतान करें।

4- किसी भी माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक कर अपनी निजी जानकारियाँ या बैंक खाते से जुडी हुई जानकारियाँ (जैसे-PIN, OTP, C.V.V, CARD NO, UPI PIN, PAN NO, ADHAR NO, MOBILE NO, E-Mail ID) दर्ज न करें।

5- Google Pay, Phone Pay, Paytm आदि के द्वारा रूपये के लेन देन की सुविधा में एक विशेष सुविधा दी गयी है जो कि “Request Money” के नाम से जानी जाती है जिसका कार्य रूपये उधार लेने के लिए किया जाता है, अतः PAY, CANCEL, LATER पर ध्यान देते हुए क्लिक करें।

6- किसी कॉल या SMS से प्राप्त सिम अपग्रेड (2G/3G/4G) करने की रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। और न ही अपने मोबाइल नम्बर से कोई SMS फारवर्ड करें।

7- यदि आपका सिम अचानक काम करना बन्द कर दे या नेटवर्क गायव हो जाये तो तत्काल कस्टमर केयर से सम्पर्क करें। साइबर ठग आपकी निजी जानकारी चुराकर SIM बन्द कराकर डुप्लीकेट SIM जारी करा सकते है।

8- किसी भी फर्जी PHONE CALL, SMS, Whatsapp, E-mail या किसी भी माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन फार्म / Google Form के लिंक को न तो क्लिक करें और न ही कोई जानकारी साझा करें।

9- Facebook, Whatsapp, Instagram आदि पर अनजान लोगो से न जुडे और न ही अनजान लोगो से चैट / वीडियो कॉल पर बातचीत करें। साइबर ठग आपके साथ हुए चैट का स्क्रीनशॉट या वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकार्डिंग कर उसे वायरल करने की धमकी देकर रकम की मांग कर आपको मुसीबत में डाल सकते है।

10- एटीएम से निकासी / कार्ड स्वेप करके खरीदारी अपने सामने ही करें। तथा पिन को हाथ से छुपा कर डाले । किसी भी अनजान व्यक्ति की सहायता न ले।

11-किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना हॉट-स्पॉट डाटा शेयर न करें।

12-गूगल पर सर्च किये गये Customer Care NO का इस्तेमाल न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है।

13-किसी भी व्यक्ति के कहने पर Remote Access App जैसे Quick Support, Any Desk, Team Viewer आदि Download न करे और न ही उसका PIN व ID शेयर करें।

14-साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय हेल्प लाइन नम्बर 155260 / 112 पर तत्काल सूचना दर्ज करें व साइबर क्राइम की किसी प्रकार की सूचना निम्न नं. पर दें 155260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *