अपना जिला

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर निर्भया सेना ने 85 वर्ष की सरोज कौशिक को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

01 अक्टूबर “अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर निर्भया सेना के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” के निर्देश पर पूरे देश में निर्भया सेना के पदाधिकारियों को अपने इर्द गिर्द वृद्ध महिला या पुरुष को सम्मानित करने का निर्देश दिया है ।
इसी निमित्त देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में निर्भया सेना की राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ डॉ मिथिलेश शर्मा ने सरोज कौशिक ( 85 ) को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया व ईश्वर से शतायु होने की मंगल कामना की तथा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” के ऐसे निर्देश व चिंतन को भी बताया ।
विदित हो कि आज निर्भया सेना राष्ट्रीय स्तर पर आज अपने आदर्श क्रिया – कलापों के बल पर देश में महिला हितकारी संगठन में विशेष स्थान स्थापित कर लिया है ।
सेना में बुजुर्गों के लिए ओल्ड सेल का भी गठन किया गया है ।
यह सेल राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर सिटीजन लोगों को हर संभव सहयोग प्रदान करता है ।
निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फात्मा बखूबी आधी आबादी के हितार्थ / कल्याणार्थ इनके लिए सतत प्रयासरत रहती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *