अपना जिला

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बडराँव, रतनपुरा एवं परदहां का निर्वाचन सम्पन्न

मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 3 ब्लॉक इकाइयों बडराँव, रतनपुरा एवं परदहां का त्रयवार्षिक निर्वाचन तथा अधिवेशन चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुआ। बडराँव में अखिलेश्वर शुक्ला अध्यक्ष, गजाधर यादव मंत्री एवं राम कुमार कोषाध्यक्ष रतनपुरा में जगमोहन सिंह अध्यक्ष कालीचरण यादव मंत्री एवं विनय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष तथा परदहा ब्लॉक में राशिद जमाल अध्यक्ष घनश्याम यादव मंत्री और सुमन राय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।बडराँव एव रतनपुरा का चुनाव ब्लाक संसाधन केंद्र प्रांगण मे परदहा का चुनाव गृहस्त प्लाजा में  संपन्न हुआ। परदहा ब्लाक के शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि संगठन में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन शिक्षकों एवं संगठन को मजबूती प्रदान करेगा । सभी शिक्षकों को संगठन के आवाहन पर आगे होने वाले संघर्षों में अपने हित की रक्षा के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेना है।उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद शर्मा द्वारा घोषित कार्यक्रम जिसमें 5 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर मोटरसाइकिलस रैली 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना एवं 30 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित महारैली  को सफल बनाने की अपील की गई है ।यह सारे कार्यक्रम पुरानी पेंशन बहाली, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद की बहाली, शिक्षकों की पदोन्नति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, एसीपी ,उपार्जित अवकाश, 17140 -18150 की विसंगति दूर करने आदि मांगों को लेकर आयोजित होने हैं। कार्यक्रम में गोपाल तिवारी सतीश कुमार सिंह दिनेश यादव उपेंद्र तिवारी मनीराम सिद्धनाथ सुमन सिंह ममता शर्मा भारत भूषण सिंह रमाशंकर सिंह रमाकांत तिवारी घनश्याम दुबे सुरेंद्रनाथ यादव धीरेन्द्र राय नरेंद्र यादव राकेश यादव आनंद कुमार सिंह केसर सिंह कंचन त्रिपाठी इंदु यादव मोती यादव विभा राय हरेंद्र कुमार श्री राम राम सेवक प्रवीण राय सुरेंद्र यादव वीरेंद्र कुमार रामकेर यादव मनमोहन पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *