मद्धेशिया समाज पूरे देश में निडरता, निर्भीकता एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है : दिनेश गुप्ता

■ चेतना रथ यात्रा के मधुबन पहुंचते ही स्वजातीय बंधुओं ने किया भव्य स्वागत
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनीतिक चेतना रथ यात्रा सोमवार को विधिवत पूजन-आरती के बाद देवर बलिया से होते हुए मऊ के मधुबन पहुंचा ।रथ यात्रा का संचालन कर रहें अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहां कि वर्तमान समय में मद्धेशिया समाज पूरे देश में निडरता, निर्भरता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है। राजनीतिक चेतना रथ यूपी प्रांत में पूर्वांचल के करीब 22 जनपदों में भ्रमण करेगा। प्रदेश महामंत्री गिरीश गुप्ता ने कहां कि आज मद्धेशिया समाज संघे शक्ति कलियुगे की उक्ति को चरितार्थ करते हुए सजातीय बंधुओं को एकता के सूत्र में बांध रहा है । चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया एवं चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से कहां कि मद्धेशिया समाज का यह रथ यात्रा आने वालें समय में सामाजिक एवं राजनीतिक प्रभुता को दर्शाएगा । चेतना रथ यात्रा के मधुबन की सीमा में पहुंचते ही तिनहरी,कटघराशंकर, दुबारी तिराहा,शहीद स्मारक, दरगाह आदि स्थानों पर स्वजातीय बंधुओं ने जोरदार स्वागत किया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगें रहे । इस कारवां को पुलिस दोहरीघाट थानें की सीमा तक सकुशल पहुंचाया । इस अवसर पर अजय गुप्ता,अखिलेश मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया, पीयूष मद्धेशिया, महाप्रसाद गुप्ता ,गौतम गुप्ता, रोहित मद्धेशिया, बजरंगी मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, कपूर चन्द,चन्द्रमा आदि रहें ।



