अपना जिला

मऊ में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत

( पवन कुमार पाण्डेय )

मधुबन/ मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरा खुर्द में सिवान के तरफ शौच करने गए 21 वर्ष युवक की आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया।  जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इलाज हेतु उसे आनन-फानन में सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चन्द्रसेन 21 वर्ष पुत्र स्व.राजनाथ नित्य की भांति सोमवार की सुबह गांव के सिवान के तरफ नित्य कर्म करने गया हुआ था। उसी समय तेज गरज व चमक के साथ तेज बारिश आ गई । युवक अभी सुरक्षित स्थान पर पहुंचता कि उसी दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया । घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *