उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सावित्री व महामंत्री बनी रिमझिम सिंह

मऊ। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए तथा शिक्षक संघ में महिलाओं की बात को दमदारी से रखने के लिए मऊ जनपद में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने मऊ जनपद के कम्पोजिट विद्यालय में तैनात महिला शिक्षक श्रीमती सावित्री को जिलाध्यक्ष व कम्पोजिट विद्यालय हरपुर परदहां में तैनात अध्यापिका श्रीमती रिमझिम सिंह को महामंत्री मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य ने दोनों पदाधिकारियों से आशा व्यक्त किया है कि वे संगठन को गति देने के साथ-साथ अन्य पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र करें।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी बनने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से एसपी सिंह, लक्ष्मी राव, खुशबू द्विवेदी, शैल चौबे, अंजना यादव आदि शामिल रहे।
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्या ने कुशीनगर जनपद का जिलाध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय सोहरौना, विकासखंड कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर में तैनात मनोरमा त्रिपाठी को तथा महामंत्री कम्पोजिट विद्यालय सुकरौली कुशीनगर में तैनात शिल्पी मिश्रा को मनोनीत किया है। तथा हरदोई जनपद में यूपीएस आजाद नगर ब्लॉक सरसा में कार्यरत शिक्षक श्रद्धा मिश्रा को जिलाध्यक्ष व यूपीएस ककवाही बावन हरदोई में तैनात प्रीति मिश्रा को महामंत्री बनाया है।

