अपना जिला

दूरदर्शन केंद्र मऊ का प्रसारण 31 दिसम्बर से हो जाएगा बंद

मऊ। प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र मऊ के निदेशक अभियंता स्वतंत्र सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दूरदर्शन केंद्र मऊ के दर्शकों को सूचित किया जाता है कि महानिदेशालय दूरदर्शन नई दिल्ली के आदेश अनुसार दूरदर्शन केंद्र मऊ का प्रसारण दिनांक 31 दिसंबर 2021 से बंद हो जाएगा। दूरदर्शन के सभी चैनल दूरदर्शन के डीटीएच प्लेटफार्म फ्री डिश पर उपलब्ध है। इस संबंध में अधिक जानकारी दूरदर्शन की वेबसाइट ddindia.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *