अपना जिला

समाजवादी छात्र नवजवान जागरूकता सप्ताह में ‘वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ’ जीरो फीस बहाल करो का लगा नारा

मऊ। जनपद के घोसी विधानसभा के कोपागंज नगर में समाजवादी छात्र नवजवान जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन “वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ” “जीरो फीस बहाल करो” के नारे के साथ समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड. दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकालकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि छात्र विरोधी इस सरकार को नवजवान 2022 में उखाड़ फेकेंगे और पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर अग्रसर करेंगे। छात्र सभा जिलाध्यक्ष एड. दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि साईकिल सेहत और प्रदेश दोनों के लिए जरूरी है, 2017 से उत्तर प्रदेश का विकास ठप हो गया उसकी शुरुआत के लिए समाजवादी सरकार जरूरी है जिससे प्रदेश में खुशहाली का रास्ता खुल जायेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि जनपदकी सभी विधानसभाओ में छात्र सभा के पदाधिकारियों ने साइकिल चलाने का काम किया।कोपागंज में स्थित जनपद के सृजनकर्ता स्व.कल्पनाथ राय जी के मूर्ति पर माल्यर्पण किया।छात्र सभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के आयोजक/संयोजक छात्र सभा कोषाध्यक्ष आरिज खान, नगर अध्यक्ष कोपागंज रवि वर्मा, जिला सचिव छात्र सभा आजम अंसारी, राकेश यादव को धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खुशहाल सिंह, शिवम सिंह, कृष्णा यादव, शशिराज यादव, वीर बहादुर,राहुल यादव अभय यादव, अखिलेश भारती, अभिषेक कुमार, आकाश पाण्डेय, प.उमांशकर राय (सोनू), अशोक यादव, रवि वर्मा, तुफैल अंसारी, मुकेश पाण्डेय, दीपु यादव, अरबाज खान, मगुब अंसारी, आतीफ खान, प्रतीक यादव, अभिषेक प्रजापति, राजेश यादव, सोनू यादव सैकड़ो समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *