राजपूत एवं ब्राह्मण समाज को चोर कहे जाने पर क्षत्रिय समाज ने पुतला फूंका

मऊ। अलीगढ़ जनपद के इसावली विधान सभा के सपा विधायक अबरार अहमद द्वारा राजपूत एवं ब्राह्मण समाज को चोर कहे जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ युवा के बैनर तले क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में मऊ जनपद के रतनपुरा बाजार में रविवार को सपा विधायक के विरुद्ध गगनभेदी नारेबाजी करते हुए मध्य बाजार में उनका पुतला फूंका। क्षत्रिय महासभा के आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में स्थानीय बाजार में जुटने लगे और सपा विधायक के चोर कहे जाने की कड़ी निंदा करते हुए अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने सपा विधायक की कुत्सित मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षत्रियों का गौरवशाली इतिहास स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, जब भी देश और समाज को आवश्यकता पड़ी क्षत्रियों ने आगे बढ़कर अपना बलिदान दिया और देश धर्म और समाज की रक्षा की परंतु सपा विधायक ने चोर कह कर अपने जिस मानसिकता का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। हम क्षत्रिय सभा के लोग उस विधायक को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि गलत बयान के इतने दिनों बाद भी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में उक्त विधायक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की नहीं उसकी निंदा की ऐसे में क्षत्रिय महासभा अपने इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी इसके बाद उक्त विधायक के विरुद्ध जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक के प्रतिकात्मक पुतले में आग लगाई। पुतला फूंकने वालों में अखंड प्रताप सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, संतु सिह, गोपाल सिंह, बूटा सिंह, अभय प्रताप सिंह, दीपक सिंह सचिव समेत सड़कों की शिक्षा में क्षत्रिय महासभा से संबंध युवा उपस्थित थे।

