03 वर्ष के बच्चे की डूबने से मौत

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन थाना क्षेत्र के बैरियाडीह में शौच करनें गए तीन वर्षीय मासूम बच्चे की तालरतोय में डूबकर हुई मौत हो गई। बच्चे को डूबता देख अन्य बच्चों के शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों सहित ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई।
रविवार की शाम करीब चार बजे मधुबन थाना के मुड़ाडार मनियार गांव के बैरियाडीह निवासी तीन वर्षीय सन्दीप पुत्र कपूरचंद गांव के दरवाजे के समीप शौच करने गया था। इसी दौरान गढ्ढे युक्त खेत में भरे पानी में उसका पैर फिसल गया। यह देख मौके पर उपस्थित बच्चों ने शोर मचाया लेकिन परिजनों सहित पहुंचे ग्रामीण अभी कुछ कर पाते कि बच्चा पानी के सतह में चलें जाने के कारण उसे पानी से बाहर निकालने में काफी खोजबीन करना पड़ा। कुछ देर बाद जब बच्चे को पानी से निकाला गया तो उसकी धड़कन बन्द समान हो गई थी। आनन-फानन में परिजन उपचार हेतु सीएचसी फतहपुर मण्डाव ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन करूण कुंदन करनें लगे जिससे उपस्थित लोगों की आँखे नम हो उठी।

