अपना जिला

मनीष गुप्ता के हत्यारों को मिले सख्त सजा व पिड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता

घोसी/मऊ। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता के गोरखपुर में हुए हत्या के मामले में घोसी के सामाजिक व जागरूक लोगों ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को उप जिला अधिकारी घोसी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में लोगों ने मांग किया कि उत्तर प्रदेश सरकार में जिस प्रकार पुलिस निरंकुश होती चली जा रही है और जिस तरह निरंतर व्यापारियों की हत्या, लूट, डकैती बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो चुकी है यह बहुत ही चिन्ता का विषय है। लोगों ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक हो जाएंगे तो प्रदेश की जनता का क्या हाल होगा। कानपुर के व्यापारी बर्रा निवासी मनीष गुप्ता को जिस प्रकार गोरखपुर पुलिस द्वारा रात्रि में जबरन होटल के कमरे से जांच पड़ताल का बहाना बनाकर उठाया गया और फिर बुरी तरह मारा-पीटा गया जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई जो दुखद व निन्दनीय है। इस हृदय विदारक लोमहर्षक घटना से आज उत्तर प्रदेश के व्यापारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द सारे प्रकरण की न्यायिक जांच कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करके हत्या का मुकदमा चलाते हुए सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति ना हो। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी भी दी जाए।

मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में लाल बिहारी गुप्ता जिला अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा मऊ, खुर्शीद खान नगर अध्यक्ष घोसी, गोपाल साहनी, राजशेखर चौहान, नदीम शेख, शिवम साहू, विद्यासागर शर्मा, विनोद कुमार यादव, आशुतोष वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *