अपना जिला

विश्व लंग दिवस के अवसर 252 लोगों का किया गया निःशुल्क सांस किजाॅंच

मऊ। विश्व लंग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ व शारदा नारायन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता गोष्ठी व निःशुल्क साॅस कि जाॅच का अयोजन किया गया । इस अवसर पर 252 लोगो का निःशुल्क साॅस कि जाॅच कि गई। आगे शारदा नारायन हास्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पेश्यिलिस्ट व कार्यक्रम के संयोजक डा0 सुजीत सिंह ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि 25 सितंबर को विश्व लंग दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास मकसद होता है फेफड़ों को स्वस्थ रखने के बारे में लोगों को जागरूक करना। इस वर्ष यह दिन मनाने के लिए थीम चुनी गई है केयर फॉर योर लंग्स और फेफड़ों को हेल्दी रखने के बारे में सोचना। इस बार की थीम का मुख्य फोकस होगा टोबैको को ना कहना, फेफड़ों को सुरक्षित रखना, स्वच्छ-साफ एवं शुद्ध हवा लेना, प्रतिदिन एक्सरसाइज करना। फेफड़े हमारे शरीर का एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है। कई तरीकों से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे रेस्पिरेटरी बिमारी के होने का खतरा कम हो जाता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष डा0 असगर अली ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए फेफड़ों को सेहतमंद होना बेहद जरूरी है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा फेफड़े प्रभावित हुए हैं। वायरस ने अधिकतर लोगों के फेफड़ों पर अटैक किया, जिससे लोगों की जानें भी गईं। अन्त मे ंरोटेरीयन प्रदिप सिंह ने कहा कि धूम्रपान और शराब का सेवन कम से कम करें। ये सभी अस्थमा का कारण बन सकते हैं। धूल-मिट्टी से भी फेफड़ों को नुकसान होता है। बाहर जाएं, तो मास्क पहनें।फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाले एक्सरसाइज, योग का अभ्यास करें। इस अवसर पर डा0 राहुल कुमार, डा0 रूपेश सिंह, डा0 सतीश सिंह, मनीष शर्मा, गौरव सिंह आदि लोग उस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *