अपना जिला

एक माह के सो रहे बच्चे को कुत्ते ने उठाया, नोचा, बच्चे की मौत

( पवन कुमार पाण्डेय )

मधुबन/ मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के धुस गांव में शनिवार को उस समय दहशत फैल गया जब दरवाजे पर सो रहे एक माह के मासूम बच्चे को एक आदमखोर कुत्ता घर से कुछ दूरी पर उठा ले गया और वे बच्चे को नोचने लगा। उधर से गुजर रहें ग्रामीणों ने जब यह देखा कि कुत्ता बच्चे को बुरी तरह नोच रहा है तो वे मासूम को कुत्ते के चंगुल से मुक्त कराया। तब तक हो हल्ला में परिजन भी वहां पंहुच गये। आनन-फानन में परिजन मासूम को लेकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता का नाम संतोष कुमार है उनको तीन बेटियां एवं दो बेटे थे । जिसमें एक महीने पूर्व पैदा हुए बेटे को मां दरवाजे पर लेटा कर गृह कार्य में लग गई । तभी एक आदमखोर कुत्ता बच्चे को उठा ले गया तथा नोचने लगा । बच्चे की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहें ग्रामीणों ने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से मुक्त कराया तथा अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । तथा दहाडे मारकर रोने लगे । इनके करूण क्रंदन को देख उपस्थित लोगों की आँखे नम हो उठी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *