अपना जिला

कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को खुशहाली का आगाज महसूस होने लगेगा : अजय लल्लू

मऊ। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को मऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कार्यकर्ता संघर्ष की पहचान हैं और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक सरकार को सत्ता से बाहर कर सकती है। उत्तर प्रदेश की सरकार किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी विरोधी है। सत्ता में बैठे लोग कार्यकर्ताओं पर प्रदेश की जनता पर प्रदेश के किसानों पर प्रदेश के दलितों पर जो अत्याचार कर रहे हैं उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को खुशहाली का आगाज महसूस होने लगेगा। महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, रोजगार सभी मामले में भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही है जो नौकरी में है उसे बाहर किया जा रहा है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता की लड़ाई के लिए आगे आए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता है, क्योंकि कांग्रेस का लाखों-लाख कार्यकर्ता जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध हैं। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यकक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूरा मऊ जनपद का कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कमर कस लिया है और मऊ जनपद के चारों के चारों सीट अजय कुमार लल्लू के झोली में डाल कर के उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का आगाज करेंगे।

इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू के मऊ आगमन पर जगह-जगह पर फूल मालाओं से स्वागत किया। अंत में कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अध्यक्षों के साथ-साथ ब्लॉक अध्यक्ष की समीक्षा बैठक राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज के सभागार में संपन्न हुई।  

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, महासचिव मानिंद मिश्रा, सचिव जनक कुशवाहा, शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, घनशेयाम सहाय, सुरेश बहादुर सिंह, राष्ट्र कुंवर सिंह, अवनीश कुमार सिंह, संजय यादव, राज मंगल यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अनिल जायसवाल, विनोद कुमार, मधुसूदन त्रिपाठी, अकरम प्रेमियर सहित सभी फ्रंटल संगठन के जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *