अपना जिला

सपा नेताओं ने पूर्व सांसद की पुण्यतिथि मनाई

■ लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव लवकुश सोनकर का फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व सांसद राजकुमार राय की 09वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव लवकुश सोनकर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। इस बीच दर्जनों नौजवानों ने बीजेपी सहित विभिन्न दल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि स्व. राजकुमार राय समाजवादी आंदोलन की एक मुख्य कड़ी थे। जेपी आंदोलन को सफल बनाने में वह अग्रणी नेताओं में शामिल रहे और तानाशाही हुकूमत के खिलाफ जेल तक गए। कहाकि पूर्व सांसद राजकुमार राय अपने ही जनपद के समाजवादी नेता रहे। उनसे प्रेरणा लेकर समाजवादी आंदोलन को तेज किया जा सकता है। कार्यक्रम के उपरांत लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लवकुश सोनकर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोनकर ने कहाकि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। नौजवान से लेकर किसान तक परेशान हैं। पूरा प्रदेश अब 2022 में समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद से देख रहा है।।जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी धीरज राजभर ने कहाकि 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए नौजवानों ने अपनी कमर कस ली है। इस दौरान विभिन्न दल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता मुसाफिर यादव, नागेंद्र यादव, रविकांत यादव, राकेश यादव, अनिल चौहान, अभिषेक पांडे, विशाल, गुड्डू चौहान, अशोक चौहान, अतुल गोंड, कपिल चौहान, रामायन , सूरज, धर्मेन्द्र, रामबचन, सुशील चौहान, रामनाथ चौहान, अच्छेलाल चौहान, मोती चंद्र, नीरज आदि दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में बिरहा जगत के मशहूर गायक रक्षा यादव, पार्टी के जिला सचिव विनोद यादव की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य रामप्रताप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, दिलीप पांडे, शाहनवाज आलम, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, डॉ ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र चौहान, शम्भू सोनकर, अखंड पांडे, मन्नान खां, दिलीप यादव, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *