अपना जिला

विकास कार्यों का बीडीओ ने किया जांच

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । विकास खण्ड फतहपुर मंडाव अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत दुबारी में पूर्व एवं वर्तमान में हुए राज्य एवं चौदहवाँ से हुए विकास कार्यों का खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने सघन जांच करतें हुए कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने की बात कहां । साथ ही खण्ड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों का निरीक्षण कर अधुरे पड़े आवासों को शीघ्र पूर्ण करतें हुए दूसरी किस्त प्राप्त करने के निर्देश दिए । राज्य एवं चौदहवाँ वित्त से पेयजल सुविधा, स्वच्छता, सेप्टिक प्रबंधन, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज, बाढ़ के पानी की निकासी, सामुदायिक संपत्तियों के रखरखाव, सड़कों का रखरखाव, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान, श्मशान भूमि व अन्य मूलभूत सुविधाओं जिनका कार्य राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को दिया गया है ।दुबारी में हुए कार्यों के विषय में लगातार शिकायत मिलने के बाद खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह स्थली निरिक्षण करतें हुए सघन जांच किया । जहां कई कार्यों में अनियमितता पाए जानें पर कार्रवाई हेतु जांच आख्या उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी । इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, प्रधान सपन कन्नौजिया आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *