अपना जिला

निरीक्षण करने निकले डायट प्राचार्य ने बच्चों की उत्सुकता देख उन्हें पढ़ाया 

(पवन कुमार पाण्डेय )

मधुबन। तहसील के शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के दो इंटर कालेज तथा दो प्राथमिक विद्यालयों का शुक्रवार को डायट प्राचार्य हरी सिंह शाक्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय पर बच्चों की उपस्थिति एवं गुणवत्ता को परखने के लिए सामान्य प्रश्नों को पुछा जिसमें अधिकांश बच्चों ने प्रश्न के सापेक्ष सही उत्तर दिए ।इस दौरान डायट प्राचार्य ने खुद ही क्लास लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ाने के कई टिप्स दिए।बच्चों के कुशलता को देख उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।सर्व प्रथम डायट प्राचार्य दुबारी स्थित राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान पहुंचे जहां उन्होंने यूडायस का निरीक्षण किया। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय दुबारी प्रथम का निरीक्षण किया जहां विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति तथा शिक्षा की गुणवत्ता से प्रभावित होकर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक बालमुकुंद पांडेय की प्रशंसा की। इसके बाद वह मधुबन कस्बे के दुबारी मोड़ स्थित सुभागी देवी इंटर कालेज का निरिक्षण किया जहां विद्यालय द्वारा यूडायस की फीडिंग का भौतिक सत्यापन किया । इसके बाद वह गांगेवीर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यालय में छात्र पंजिका तथा शिक्षक उपस्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही डायट प्राचार्य ने प्रत्येक शिक्षण कक्ष में जाकर छात्रों से पढ़ाए जा रहे विषय से संबधित सवाल पूछना शुरू किया। छात्रों ने डायट प्राचार्य के सभी प्रश्नों का जब सही जवाब दिया तो वे छात्रों की उत्सुकता देख मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने खुद कक्षा लेकर उन्हें गणित, विज्ञान एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने की टिप्स देना शुरू किया। विद्यालय में कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर की व्यवस्था के साथ ही उन्होंने शिक्षकों के प्रयास की भी सराहना की। उन्होंने सभी शिक्षकों को गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, इएमआईएस सुधांशु, प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक सिंह, अमित कुमार सिंह आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *