अपना जिला

बिना टिकट व पैसेंजर का टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन में जा रहे 364 लोगों से ₹244890 पेनाल्टी वसूला गया

मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर शुक्रवार को मऊ-शाहगंज रेल खंड, मऊ-बलिया रेल खंड व भटनी- वाराणसी रेल खंड पर चलने वाली एवं मऊ जंक्शन पर किलाबंदी करके यहाँ से गुजरने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी आदि ट्रेनों में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी जंग बहादुर राम के नेतृत्व में चेकिंग की गई। जिसमें बिना टिकट अनाधिकृत रूप से पैसेंजर का टिकट लेकर अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे एवं अन्य मद में कुल 364 लोगों से पेनाल्टी के तौर पर ₹244890 वसूले गए। टीम में अरुण कुमार, एम खान, अभिमन्यु,नौशाद समेत दर्जनों टीटी एवं आरपीएफ के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *