अपना जिला

फार्मासिस्ट संवर्ग के आगे झुकी सरकार, फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार स्थगित

संगठन की एकता दिखाने के लिए सभी का आभार व्यक्त कर जिलाध्यक्ष डॉ0सरफ़राज़ अहमद ने दिया जानकारी


मऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएन/फार्मासिस्ट संगठन की शासन स्तर की दो चरणों में हुई वार्ता के सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अधिकांश मांगों पर सहमति बनने के उपरान्त फार्मासिस्ट संवर्ग का आज से होने वाला कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ0 सरफ़राज़ अहमद (जाने माने चीफ फार्मासिस्ट जनपद मऊ) ने बताया कि प्रांतीय संगठन के नेताओं की शासन स्तर पर हुई वार्ता में हमारी अधिकतर मांगो को मानने के लिए सरकार ने सहमति प्रदान कर दिया है साथ ही वेतन विसंगति के मुद्दे पर मुख्य सचिव की कमेटी में बैठक में जल्द ही निर्णय लिए जाने, पदनाम परिवर्तन, संवर्ग पुनर्गठन, पदों के मानक में संशोधन एवं तदनुसार पद सृजन, न्यूनतम योग्यता में परिवर्तन, ब्रिज कोर्स, ट्रामा सेंटर में पदों का सृजन, 100 बेड के चिकित्सालय में मानक के अनुसार अधिक बेड के चिकित्सालय के मानक बनाने, पूर्व में जिन चिकित्सालय में मानक के अनुसार पद सृजित नहीं है उनमें मानक के अनुसार पद सृजित करने, सर्जिकल स्टोर से संबंधित चार्ज के संबंध में परिपत्र निर्गत करने, ओ एस डी एवं संयुक्त निदेशक के पदों पर इसी माह डीपीसी किए जाने, चीफ फार्मेसिस्ट एवं प्रभारी के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति किये जाने का निर्णय लिया गया । पूरे दिन चली मैराथन बैठक के उपरांत देर रात्रि शासन एवं महानिदेशक द्वारा की गई अपील को देखते हुए पदाधिकारियों से ली गए राय के उपरांत आगामी 17 से 19 दिसंबर के आंदोलन कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जनपद में सफल आंदोलन एकता एवं संगठन में विश्वास जताने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ0सरफ़राज़ अहमद ने सबका आभार जताया, सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *