अपना जिला

शहर में नो इण्ट्री को लेकर ट्रक एसोसिएशन नाराज, प्रशासन के खिलाफ व्यक्त किया आक्रोश

मऊ। शहर में बलिया मोड़ से गाजीपुर/वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर लगाये गये नो इन्ट्री के विरोध में शुक्रवार को यू0पी0 मोटर्स ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में विगत कुछ दिनों से शहर में हो रही नो इन्ट्री को लेकर ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन, मऊ की एक आवश्यक बैठक हुयी। इस बैठक में सभी सदस्यों नें प्रशासन द्वारा किये गये इस निर्णय की घोर निन्दा की। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें कहा कि जहाॅ एक तरफ ट्रान्सपोर्टर पहले ही शासन के नीतियों के चलते भूखमरी व परिवहन व्यवसाय पूरी तरह बन्द होने के कागार पर है। इससे जुड़े लोगों का जीवन यापन करना दुश्वार है ऐसी स्थिति में प्रशासन का शहर के अन्दर काम करनें वाले ट्रान्सपोर्टरों के लिए बलिया मोड़ से अन्दर आने के लिए दिन से ही नो इन्ट्री लगा देना कोड़ में खाज का काम रहा है। उन्होने प्रशासन से माॅग किया कि प्रशासन अपनी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करे न कि बलिया मोड़ से गाजीपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 29 नो इन्ट्री लगाकर ट्रान्सपोर्टरों को परेशान करना। उन्होने कहा कि इवेबिल का सिस्टम होने की वजह से पहले ही ट्रान्सपोर्टर समय को लेकर काफी परेशान है ऐसी स्थिति में दिन भर की नोइन्ट्री लगाना इवेबिल के मानक के खिलाफ जाता है। उन्होने कहा कि नो इन्ट्री लगाकर एक साथ सैकड़ों गाड़ियों केा छोड़ना यातायात के लिए बहुत भारी समस्या खड़ी कर दे रहा है।
इस सम्बन्ध में यूनियन की अगली बैठक दिनांक 13.09.2021 दिन सोमवार को आहूत की गयी है जिसमें इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की जायेगी।
उन्होने शासन व प्रशासन से माॅग किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र लागू हुयी नो इन्ट्री की व्यवस्था को समस्त किया जाय।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, अंगड़िया ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष अमरेश पाठक, मंत्री लालबहादुर पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, अरूण सिंह, प्रकाश चन्द मिश्र, अशोक कुमार, देवेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार, घनश्याम दास गुप्ता, धीरज यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *