अपना जिला

ब्राह्मण विकास परिषद ने डॉ एके मिश्रा, विजय शंकर तिवारी व रामजपित पाण्डेय को किया सम्मानित

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के तत्वाधान में मंगलवार को सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रथम प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार मिश्रा के आवास पर उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विजय शंकर तिवारी, डॉ अरविंद कुमार मिश्र एवं रामजपित पांडेय को परिषद के द्वारा अंगवस्त्रम एवं पंच देव की मूर्ति को देकर के सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि सम्मानित होने वाले सभी महानुभाव अपने अपने क्षेत्र के पारंगत हैं। आप सभी लोगों के द्वारा सहभागिता होती रहती है जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो जाते हैं। आज के अवसर पर डॉक्टर एससी तिवारी, राम जी उपाध्याय, अमरनाथ मिश्र, सत्येंद्र नाथ पांडेय, डॉ लक्ष्मी शंकर दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार त्रिपाठी महामंत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *