अपना जिला

विद्युत तार के चपेट में आने से मुर्गा कारोबारी की मौत

( पवन कुमार पाण्डेय )

मधुबन/मऊ। थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर में 21 वर्षीय मुर्गा कारोबारी की मण्डी में लटकते विद्युत तार के चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना से पूरे मण्डी में दहशत फैल गया। जालुल पुत्र इजहार निवासी कटघराशंकर मुर्गे का कारोबार करता था। नित्य की भांति वह शनिवार को कटघराशंकर मुर्गा मण्डी में अपनें दुकान पर मुर्गे को काट कर ग्राहक को देने के लिए धो रहा था उसी दौरान हाथ उपर किया तथा लटकते विद्युत तार के चपेट में आ गया तथा चिल्लाने लगा। यह देख मण्डी के दुकानदारों ने विद्युत तार के सम्पर्क से छुडाते हुए उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलतें ही परिजनों में कोहराम मच गया, तथा दहाडे मारकर रोने लगे। इनके करूण क्रंदन को देख उपस्थित लोगों की आँखे नम हो उठी। घटना की जानकारी होते ही मौके पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *