विकास के लिए संकल्पित हैं : प्रवीण कुंवर सिंह शुभम्

■ 14 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण का शिलान्यास
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन।स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी में सुऑईल के घर से होते हुए रामबृक्ष सिंह के घर होते मटियरा तक 14 लाख की लागत से 500 मीटर नाली निर्माण कार्य का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने शिलान्यास करतें हुए ग्रामीणों को सौगात दिया है। जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। नाली नहीं होने के चलतें वर्षों से घरों से निकला नाबदान का पानी रास्ते पर बह रहा था । लेकिन पूर्व में सक्षम जबाबदेह ईकाई ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया । लगातार मांग के चलतें प्रमुख मीनू सिंह एवं इनके पति प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने इसका संज्ञान लेते हुए । शिलान्यास कर ग्रामीणों को सौगात दिया है ।रास्ते पर पानी के जल जमाव के कारण चलाना मुश्किल हो गया था। इस दौरान प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने कहां कि क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए संकल्पित है । भाजपा सरकार में विकास फाइलों तक नहीं बल्कि धरातलीय स्तर पर हो रहा है ।योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है ।जिससे विपक्षी दल घबडाहट में है । इस अवसर पर बीडीसी केदार यादव , अमित मिश्रा,आँसु, विनीत मिश्रा आदि रहें ।

