Uncategorized

घाघरा पुल से 22 वर्षीय युवक ने लगाई सरयू नदी में छलांग

मऊ। गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर दोहरीघाट-बड़हलगंज में स्थित सरयू नदी का पुल पर इन दिनों आत्महत्याओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिनों पहले एक परिवार सहित घर जा रहे हैं पति ने नदी में कूदकर जान देने की आग ठंडी नहीं हुई थी की मंगलवार की देर शाम 22 वर्षीय युवक ने घाघरा नदी में छलांग लगा दी। एक सप्ताह के भीतर पुल से कूदने की इस दूसरी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर दोहरीघाट व बड़हलगंज की पुलिस मौके पर पंहुच गई। लेकिन सीमा विवाद में घण्टो उलझी रही। काफी देर बाद गोरखपुर जनपद की बड़हलगंज पुलिस ने अपनी सीमा मानते हुए शव को खोजने के लिए गोताखोरों को नदी में भेजा। समाचार लिखे जाने तक शव की खोज जारी थी। मंगलवार की देर शाम 22 वर्षीय युवक ने अपनी शर्ट और चप्पल उतार कर नदी में छलांग लगा दी। युवक के कूदने के बाद पुल पर लोगो की भारी भीड़ इक्कठा हो गई। युवक की पहचान उसके द्वारा रखे गए मोबाइल पर आए फोन से हुई। वे थाना क्षेत्र के सरफोरा रोशनपुर निवासी सतीश गुप्ता पुत्र डॉक्टर विन्द्रा गुप्ता उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। फोन द्वारा युवक के भाई को सूचना दी गई। मौके पर पंहुचा उसका भाई मनीष गुप्ता ने बताया कि देर शाम बिना कुछ कहे ही घर निकला हुआ था। घर पर इसकी खोज की जा रही थी। तब तक फोन आया तो भागते-भागते मौके पर पंहुचा। उक्त युवक को खोजने के लिए गोताखोर और नाविक नदी में ढूढते रहे। समाचार लिखे जाने तक शव की खोज जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *