कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाती थी, भाजपा सरकार विकास का रिकार्ड बना रही है : विनोद सोनकर

■ सांसद विनोद सोनकर पूर्व में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं : प्रवीण गुप्ता
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री, सांसद विनोद सोनकर ने मंगलवार को मऊ में भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी जुनूनी और सकारामक विचार धारा के कार्यकर्ताओं की पार्टी है, हम सब गौरव शाली कार्यकर्ता है क्योंकि आज हमारी पार्टी का नेतृत्व दुनिया का सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली नेता कर रहा है। हम सभी इस स्वर्णिमयुग में राजनैतिक कार्य कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री हर वर्ग के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की वैभवशाली नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। लगभग दस पीढ़ियां ऐसे नेतृत्व की प्रतीक्षा में गुजर गई लेकिन ऐसे नेतृत्व कि सरकार हमारे युग में है ये हमारा सौभाग्य है। ऐसे अनेकों कारण है जिसके कारण हम सब लगातार गौरव पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाती थी, हमारी भाजपा की सरकार विकास का रिकार्ड बना रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा की, राष्ट्रीय मंत्री का सरल और सहज स्वभाव हम सब के लिए अनुकरणीय है। श्री सोनकर पूर्व में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच श्री सोनकर जी भावनात्मक ढंग से जुड़े रहते है। राष्ट्रीय मंत्री का आगमन दो दशक पहले जनपद में व्यापारी के रूप में हुआ था। अपने कार्यकुशकता से राष्ट्रीय मंत्री ने जनपद के लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। हर व्यक्ति आप से व्यक्तिगत जुड़ाव महसूस करता है।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर संजय पाण्डेय, रामाश्रय मौर्य, नूपुर अग्रवाल, कृष्ण कांत राय, सचिंद्र सिंह, सुनील यादव, आनंद चौधरी, रामप्रवेश राजभर, राघवेंद्र शर्मा, पुनीत यादव, इंद्रदेव प्रसाद, सुब्बाराव, अखिलेश राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

